{"_id":"56f8d9034f1c1b516df0018f","slug":"uttarakhand-15-players-selected-in-football-world-cup-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप में चुने गए देवभूमि के 15 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप में चुने गए देवभूमि के 15 खिलाड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : concept photo
अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में लगने वाले कैंप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कैंप से चयनित खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
दो दिन तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) और उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में हुए ट्रायल के बाद रविवार को 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड से मनीष जोशी, विवेक नेगी, पीयूष पाल, सचिन, कौशल, रजत जयसवाल, नमन जुयाल, अमन जुयाल, शास्वत सिंह, शार्दुल नेगी, सौरभ शर्मा, अनुराग चौधरी, मनोज बिष्ट, सचिन कटारिया, हर्षवर्धन सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
ट्रायल में 179 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर और पूर्व ओलंपियन एसएस हाकिम के दिशा-निर्देशन में साई कोच सीपी बहुगुणा, एमएल जैन, बीएस नेगी, यूएसएफए के सचिव अख्तर अली, संयुक्त सचिव शंकर लाल, सुनील कुमार ने लिया।
साई के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएस हाकिम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का साई की ओर से दिल्ली में कैंप लगाया जाएगा। जिसकी सूचना जल्द ही उनको दे दी जाएगी। दिल्ली में लगने वाले कैंप से चयनित खिलाड़ियों को 2017 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाएगा।