फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

नेहा और कृष्ण ने फर्राटा भरकर जीत की हासिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth
सितारगंज सिसैया के एसवीएम में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी में जोरआजमाइश करते बच्चे। - फोटो : SITARGANJ
कल्याणनगर न्याय पंचायत के संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ राउमा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तिवारी ने किया। सिसैया के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में एसएम पब्लिक स्कूल की नेहा जोशी और बालक वर्ग में राइंका सितारगंज के कृष्ण कुमार ने फर्राटा भरकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चार सौ मीटर में कामिनी, आठ सौ मीटर एसएम स्कूल की गीतांजलि टकवाल और 1500 मीटर में रूबी ने प्रथम स्थान पाया। चक्का फेंक में राउमावि गोविंदपुर की कामिनी ने प्रथम स्थान पाया। रिले दौड़, खो-खो, कबड्डी में एसएस उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर ने प्रथम व लंबी कूद में नंदनी ने प्रथम, ऊंची कूद में गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर सिसैया की बलजीत कौर ने प्रथम, भाला फेंक में राबाइंका सितारगंज की साक्षी राना ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में वरुण कुमार, आठ सौ मीटर में कृष्ण कुमार, 15 सौ मीटर में अनुज कुमार ने प्रथम, भाला फेंक में राइका सितारगंज के मो. शोएब, चक्का व गोला फेंक में अभय कुमार, लंबी कूद में अर्शदीप, ऊंची कूद में एमएसएम स्कूल के अमन पासवान ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में एमएसएम स्कूल ने प्रथम स्थान पाया। वहां संयोजक गोपाल सिंह, ब्लॉक समन्वयक ललित मेहरा, जसवीर सिंह, हरीश चंद्र सिंह, रतन सिंह, गोदावरी धामी, आदित्य कुमार, भारती चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed