फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth should serve the country by joining the army

Udham Singh Nagar News: सेना में जाकर देश सेवा करें युवा

Sun, 24 Mar 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth should serve the country by joining the army
खटीमा। असम राइफल्स का 189वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने असम राइफल्स के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के अर्धसैनिक बल असम राइफल्स की स्थापना वर्ष 1835 में हुई थी। पूर्वाेत्तर राज्यों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असम राइफल्स की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम में वीरांगनाओं को शाॅल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजीव नगर में आयोजित कार्यक्रम में असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रूप सिंह मनौला और सचिव हयात गिरि गोस्वामी ने कहा कि असम राइफल्स ने असम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम आदि भारत के पूर्वाेत्तर राज्यों के विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

राज्य के युवाओं को असम राइफल्स में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहां पर सूबेदार भीम सिंह मेहता, सूबेदार जवाहर सिंह पोखरिया, सूबेदार मेजर दिलीप सिंह कन्याल, सूबेदार मेजर भरत सिंह कन्याल, हवलदार राजेंद्र चंद, कुंडल सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed