फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth should play an important role in making Uttarakhand the best state: CM

उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं युवा : सीएम

Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth should play an important role in making Uttarakhand the best state: CM
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और कॅरिअर बनाते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री धामी बृहस्पतिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह किसी औपचारिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि युवा मन से संवाद करने आए हैं। जब युवा ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मक सोच से भरे हों तो माहौल अपने आप उत्साह से भर जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई के साथ नई-नई स्किल सीखते रहना चाहिए।
विज्ञापन








मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा में कार्य किया है। उनके इस अनुभव ने बताया है कि जिस देश के युवा ठान लें वे अपने देश को शिखर पर ले जाना चाहते हैं तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हमारे युवा सजग और जागरूक हैं। आज दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देखती है क्योंकि भारत का जन भी युवा है और भारत का मन भी युवा है। भारत अपने सामर्थ्य से युवा है। भारत अपने सपनों और चिंतन से युवा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आधुनिकता को अपनाया है और परिवर्तन को स्वीकार किया है और यही वजह है कि आज भारत से आने वाली आवाज दुनिया की दिशा तय कर रही है।







उन्होंने कहा कि अक्सर मैं युवाओं से संवाद में कहता हूं कि सबसे पहले तय कीजिए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं? ये जरूरी नहीं कि हर कोई डॉक्टर या इंजीनियर ही बने।



आज के डिजिटल युग में आपके पास अनगिनत अवसर हैं। डिजिटल मार्केटिंग, स्टार्टअप्स, एग्रीकल्चर टेक, पर्यटन, होटल मैनेजमेंट, डिफेंस, फॉरेस्ट सर्विसेज, सोशल वर्क, और भी बहुत कुछ। इसलिए, स्किल सीखिए, लक्ष्य तय कीजिए और समयबद्ध योजना बनाइए। उन्होंने कहा कि कई बच्चों के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, संसाधन सीमित होते हैं, लेकिन इच्छाशक्ति होने पर पर्वत भी रास्ता दे देते हैं।







मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड के हजारों युवा सेना और डिफेंस सेवाओं में, सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में, स्टार्टअप और नए व्यवसायों में बेहतरीन काम कर रहे हैं। आज यहां मौजूद वह युवा जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं या अन्य स्वरोजगार के कार्य शुरू किए हैं, ये इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।
वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद जोशी, उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, गुंजन सुखीजा, राजेश शुक्ला, रंदीप पोखरिया, रोहित जोशी आदि थे।
---
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प



खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आगामी 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अभी भी बहुत कुछ करना है और इस ध्येय को पूर्ण करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होेंने कहा कि कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक वहां की युवाशक्ति संगठित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो।



उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंजन को चालू करने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है, उसी तरह राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए युवाशक्ति की ताकत, उनकी इनोवेटिव सोच और प्रतिभा की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक युवा देश के रूप में जाना जाता है और अगर देश के युवा सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश दोबारा विश्व गुरु के पद पर अवश्य आसीन होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।

----

राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता देते हुए अत्याधुनिक 15 इनक्यूबेटर किए स्थापित



खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड स्टार्टअप नीति आने के बाद से राज्य में स्टार्टअप कल्चर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्टार्टअप को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हें पूरा माहौल मुहैया करवा रहे हैं। राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता देते हुए अत्याधुनिक 15 इनक्यूबेटर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, आईटी, एआई, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड के स्टार्टअप ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि युवाओं में पर्याप्त सामर्थ्य और ऊर्जा है, उनका सही मार्गदर्शन ही हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी युवा साथी प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान इसी प्रकार देते रहेंगे व देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लक्ष्य में हमारे भागीदार बनेंगे।



युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं अपनी बातें



खटीमा। युवा संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर और स्वरोजगार से संबंधित अपनी कई बातें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री धामी ने सभी युवाओं को सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में निकिता उपाध्याय, कविता गोस्वामी, खुशी जोशी, चारु बोरा, पूर्वा गोस्वामी,हर्षिता राणा, गुलनाज, सुरजीत सिंह, रोहित जोशी आदि युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed