{"_id":"63430a54ac905a21700308ed","slug":"youth-rudrapur-news-hld4784480118","type":"story","status":"publish","title_hn":"25वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा में उत्तराखंड को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा में उत्तराखंड को रजत पदक
विज्ञापन
कर्नाटक में ट्रॉफी के साथ उत्तराखंड टीम व अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। 25वीं राष्ट्रीय सब जूनियर सेपक टाकरा बालक वर्ग की प्रतियोगिता में उत्तराखंड सेपक टाकरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कर्नाटक के बेलगांव में तीन से सात अक्तूबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि टीम में शामिल मोहित उप्रेती, हिमांशु गड़िया और पार्थ जोशी ने पहले मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी मिजोरम को 21-13 व 21-07 के स्कोर से हराया। दूसरे मैच में गोवा को 21-13, 16-21 व 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में वेस्ट बंगाल को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को असम से 12-21, 16-21 से हार मिली और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आनंद सिंह खंपा, अंकुश रौतेला, सावन मेहरोत्रा, डीडी जोशी, गौरव जोशी, सुभाष अरोरा, प्रगति दुमका, नीतीश कुमार, रसिका सिद्दीकी, अख्तर अली, सुरेश चंद्र पांडे, भूपेश दुमका, ऋषि पाल भारती, टीम मैनेजर तुषार कुमार ने बधाई दी है।