{"_id":"61d203a96a74c76e5a06b55d","slug":"youth-rudrapur-news-hld449718996","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Book of Records: सात वर्ष के महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में मिला ग्रांड मास्टर का दर्जा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
Asia Book of Records: सात वर्ष के महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में मिला ग्रांड मास्टर का दर्जा
Mon, 03 Jan 2022 11:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के साथ महिमन खनिजो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्ष की उम्र में एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने पर सात साल के महिमन खनिजो का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में ग्रैंड मास्टर का दर्जा भी दिया गया है। महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
सिंह कॉलोनी निवासी महिमन खनिजो के पिता मनीष खनिजो जेसीज पब्लिक स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। पिता मनीष खनिजो ने कहा कि बेटे की बचपन से म्यूजिक में रुचि रही है। कहा कि महिमन जेसीज पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
बताया कि बीते छह दिसंबर को महिमन ने एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। इस पर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में महिमन को ग्रैंड मास्टर का दर्जा दिया है। कहा कि महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड वन की परीक्षा पास कर ग्रेड थ्री की तैयारी कर रहा है। महिमन तीन वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं। वह रोज दो घंटे अभ्यास करते हैं। महिमन की उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन