{"_id":"6314faaa36594276334d2339","slug":"youth-kashipur-news-hld4746604197","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में रेलवे क्रांसिंग पर दीवार बनाने को लेकर एकजुट हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में रेलवे क्रांसिंग पर दीवार बनाने को लेकर एकजुट हुए शहरवासी
विज्ञापन
काशीपुर में केडीएफ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की बैठक में बाजपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे विभाग की ओर से स्थायी रूप से बंद करने से होने वाली समस्या पर चर्चा की गई। साथ ही पीएम, सीएम और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की।
बाजपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-39 बी पर आरओबी का निर्माण हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने दीवार बनाकर क्रॉसिंग से आवागमन बंद करने का फैसला लिया है। इसके विरोध में केडीएफ ने एक मॉल के सामने बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग से शहर दो हिस्सों में बटा हुआ है। अधिकतर लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। यहां दीवार बनी तो भारी समस्या खड़ी हो जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में लगभग सभी स्कूल पुराने काशीपुर क्षेत्र में हैं जहां बच्चे साइकिल, रिक्शा से पैदल आते-जाते हैं। दीवार बनने से आवागमन प्रभावित होगा और जोखिम भरा हो जाएगा। वहीं मां बाल सुंदरी देवी का डोला यहीं से होकर चैती मंदिर तक जाता है। दीवार बनने से डोले का पारंपरिक मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा।
बैठक में कमेटी का गठन किया गया जिसमें केडीएफ के अलावा व्यापार मंडल, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आईएमए, केजीसीसीआई को शामिल किया गया है। इनका प्रतिनिधिमंडल 15 सितंबर तक विधायक और मेयर के साथ सीएम से मुलाकात करेगा। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव, सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तर पूर्वी रेलवे मुख्यालय गोरखपुर महाप्रबंधक अशोक मिश्रा, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष राजीव घई, लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन सुरेश शर्मा, योगेश जिंदल, जेपी अग्रवाल, केके अग्रवाल, राजीव परनामी, एसपी गुप्ता, चक्रेश जैन, सुरेश शर्मा जंगी, ओम प्रकाश बाठला, योगेश विश्नोई, राजकुमार सेठी, आनंद कुमार एडवोकेट, मनोज राय आदि मौजूद रहे।