{"_id":"62265a4143177f45f748ec65","slug":"youth-kashipur-news-hld4557665189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्कस थ्रो में नीलम और योगेश उपाध्याय रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्कस थ्रो में नीलम और योगेश उपाध्याय रहे अव्वल
विज्ञापन
काशीपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि राजीव घई?
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में कुमाऊं जोन-2 की तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन चक्का फेंक महिला वर्ग में नीलम और पुरुष वर्ग में योगेश उपाध्याय अव्वल रहे।
सोमवार को मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स उत्तराखंड के भूतपूर्व अध्यक्ष व उत्तरा एग्रोटेक प्रा.लि. के निदेशक राजीव घई ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में पॉलीटेक्निक काशीपुर के अलावा बाजपुर, भीमताल, चंपावत, गरुड़, बागेश्वर, कालाढूंगी, कांडा, खटीमा, कोटाबाग, लोहाघाट, नैनीताल, पंतनगर, पीरुमदारा, सल्ट, शक्तिफार्म, टनकपुर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
उधर प्रधानाचार्य आरएन सक्सेना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं खिलाड़ियों ने अपने टीम मैनेजर काशीपुर से मीनू, बाजपुर से विनय शर्मा, भीमताल से सुधीर कुमार, चंपावत से गौविद आर्य, गरुड़ से प्रदीप सिंह चंद्र, कालाढूंगी से योगेश कुमार, कांडा से महेश गोस्वामी, खटीमा से धर्मेंद्र, लोहाघाट से विवेक मौर्य, नैनीताल से जया बोहरा, पंतनगर से कैलाश सिंह, पीरुमदारा से तेग बहादुर, शक्तिफार्म से गिरीश पांडे, सल्ट से विवेक दीक्षित, टनकपुर से राजकुमार आर्य के दिशा-निर्देशन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
वहां प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के उपनिदेशक नाथीराम, प्रधानाचार्य सल्ट एकेएस गौड़, प्रधानाचार्य कालाढूंगी अखिलेश वर्मा, प्रधानाचार्य बाजपुर एके सिंह, राजकुमार, डॉ. ओमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, एमके जोशी, रेखा गुणवंत, अनीता आर्य, किरन अग्रवाल, सविता पांडेय, भगवत दयाल, एमएस मनराल, हेमू उपाध्याय, जीपी चंदोला, आरके श्रीवास्तव, ंशिवकुमार, मनीष मनिहार आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
चक्का फेंक (महिला वर्ग)
संस्थान का नाम खिलाड़ी व ट्रेड स्थान
राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर नीलम (सिविल इंजी.) प्रथम
राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल मीनाक्षी (सिविल इंजी.) द्वितीय
राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर प्रियांशी तिवारी (सिविल इंजी.) तृतीय
चक्का फेंक पुरुष वर्ग
राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर योगेश उपाध्याय (मैके.इंजी.) प्रथम
राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर सुमित सिंह (सिविल इंजी.) द्वितीय
राजकीय पॉलीटेक्निक चंपावत रोहित बोरा (इलै. इंजी.) तृतीय
लंबी कूद महिला वर्ग :
राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल रिया डोर्बी प्रथम
राजकीय पॉलीटेक्निक सल्ट किरन रावत द्वितीय
राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर सृष्टि गोसाई तृतीय