फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth given examination

सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की परीक्षा में बैठे 1932 युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Youth given examination
रुद्रपुर में जनता इंटर कॉलेज के केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकालते युवा। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
सचिवालय सुरक्षा संवर्ग (सिक्योरिटी गार्ड) की रविवार को आयोजित परीक्षा में जिले के 1932 युवा शामिल हुए। जबकि 673 युवा अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षा के लिए 2605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 1932 ही बैठे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कृष्णा इंटर कॉलेज, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज और कोलंबस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नोडल अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सचिवालय सुरक्षा वर्ग की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed