{"_id":"60f06f568ebc3ef6f43bfbd5","slug":"youth-died-in-a-accident-sitarganj-news-hld4312982168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से गिरकर सिडकुल के श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से गिरकर सिडकुल के श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। बस से उतरते समय चालक के बस चला देने से एक युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार को सिडकुल सितारगंज की एक फैक्टरी में गार्ड के पद पर कार्यरत मनोज कुमार जोशी (22) पुत्र भुवन चंद जोशी अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर फैक्टरी की बस से नानकमत्ता लौट रहा था। नानकमत्ता में नैनीताल बैंक के सामने बस रुकने पर वह उतरने लगा। उसने बस की सीढ़ी से नीचे उतरने को पैर रखने की कोशिश की तो चालक ने बस चला दी। इससे मनोज सिर के बल सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी नानकमत्ता में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सितारगंज के सीएचसी रेफर कर दिया। इस पर उसे सितारगंज सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज मूलरूप से जिला चंपावत के ग्राम कजीना, पोस्ट भूलाकोट का रहने वाला है। वह यहां अपने चचेरे भाई वार्ड नंबर तीन निवासी प्रकाश चंद के साथ किराए के मकान में रह रहा था। सितारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई प्रकाश चंद्र ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।