{"_id":"66976dddc4529862a609d7b7","slug":"youth-created-panic-by-firing-in-bhurarani-of-rudrapur-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक पर आए 12 युवक: रुद्रपुर में पुरानी रंजिश का खौफनाक नजारा, हवाई फायरिंग करके फैलाई दहशत; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बाइक पर आए 12 युवक: रुद्रपुर में पुरानी रंजिश का खौफनाक नजारा, हवाई फायरिंग करके फैलाई दहशत; ऐसे बची जान
Wed, 17 Jul 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:41 PM IST
सार
रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने भूरारानी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के लिए खोज रहे युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करके फैलाई दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने भूरारानी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के लिए खोज रहे युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक शिव कुमार की मां सीता देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
दरअसल भूरारानी निवासी एक युवक का कुछ महीने पहले बिंदुखेड़ा निवासी कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। मंगलवार की रात युवक रुद्रपुर से घर आ रहा था। इसी बीच युवक का लड़कों ने पीछा करना शुरू किया तो वह गांव में कहीं जाकर छिप गया। इस दौरान ये लड़के लाठी डंडे लेकर युवक के घर के पास पहुंच गए थे। निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने बताया कि लड़कों ने घरों के बाहर मौजूद महिलाओं को डराया था और फिर तीन जगहों पर तमंचों से पांच से अधिक बार हवाई फायर किए थे। इसके बाद ये लोग लाठी डंडे लहराते फरार हो गए थे। उनकी सूचना पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। बताया कि अगर युवक इनके हाथ लग जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- प्रसूता अमिशा की मौत का मामला: दोनों गायनोकोलॉजिस्ट का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
इधर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाद की बात सामने आ रही है और अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन