{"_id":"5eeb18fb8ebc3e43171ddbff","slug":"youth-congress-leader-wakes-up-government-to-build-road-by-playing-drum-drum56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरा बजाकर सरकार को जगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरा बजाकर सरकार को जगाया
विज्ञापन
रुद्रपुर के काशीपुर बायपास रोड पर सड़क निर्माण को लेकर धरने पर बैठे युवा कांग्रेस नेता।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। युवा कांग्रेसी नेता सौरभ बेहड़ ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के साथ नगर की टूटी हुई सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर काशीपुर बाईपास रोड गुरुनानक स्कूल के पास गड्ढों मे बैठकर ढोल, मजीरे व करताल बजाकर राज्य सरकार को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। सौरभ बेहड़ ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम नगर के युवा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सवाल करने चाहते हैं आखिर कब रुद्रपुर की सड़कों की दशा सुधरेगी। आये दिन सड़कों पर गड्ढों के कारण स्कूटर, मोटर साइकल वाले गिरते हैं घायल होते हैं। रुद्रपुर की जनता को कब गड्ढा मुक्त सड़के मिलेंगी? प्रदेश के मुख्यमंत्री रुद्रपुर के विकास के मामले पर सो रहे है शहर की हर सड़क टूटी हुई है। कालोनी बस्ती का बुरा हाल है।
विज्ञापन
लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है ऐसे में युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री को नींद से जगाने के लिए ढोल, मंजीरे बजा रही है।
मुख्यमंत्री को जागकर रुद्रपुर की बदहाल सड़कों को देखकर अविलम्ब सड़को को बना दिया जाना चहिये।इस मौके पर अमित विश्वास, फ़ैज़राज खान, राघव सिंह, फरमान सिद्दीकी, राज चतुर्वेदी, जकी राजा आदि उपस्थित कांग्रेसी उपस्थित थे।
विज्ञापन