फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth competition

स्टेडियम में सुविधा का अभाव पुलिस लाइन में हुए बॉक्सिंग व बॉस्केटबॉल खेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth competition
रुद्रपुर पुलिस लाइन में बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधा का अभाव होने से खेल महाकुंभ की बॉक्सिंग और बॉस्केटबॉल प्रतियोगिताएं युवा कल्याण विभाग को पुलिसलाइन में आयोजित करानी पड़ी।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के आठवें दिन अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की ताइक्वांडो, हैंडबाल, बॉस्केटबॉल और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं हुईं। बास्केटबॉल कोर्ट निर्माणाधीन होने और हाल में बनाए गए बॉक्सिंग शेड में खामी मिलने पर पुलिस लाइन के कोर्ट में प्रतियोगिता कराई गई। उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि बॉस्केटबाल कोर्ट जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है, जबकि बॉक्सिंग शेड के निर्माण में कुछ कमी पाई गई हैं।
विज्ञापन

खटीमा ने रुद्रपुर को हराया
बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में खटीमा की टीम ने रुद्रपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीएचआईएस रुद्रपुर ने जीआरडी गदरपुर को हराया। हैंडबाल बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज रुद्रपुर की टीम ने खटीमा को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 बालक वर्ग में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा के हिमांशु धामी प्रथम, काशीपुर के योगराज सिंह द्वितीय व रुद्रपुर के रितेश बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्रपुर के करन सिंह प्रथम, खटीमा के पुरुषोत्तम द्वितीय और रुद्रपुर के दीपांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्रपुर के शाहबाज खान प्रथम, काशीपुर के रमेश नाथ द्वितीय व अनुज शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में 44 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्रपुर की पवनप्रीत प्रथम, काशीपुर के इश्किा द्वितीय व अनिशा तृतीय रहीं। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा की प्रज्ञा प्रथम, रुद्रपुर की जरीना द्वितीय स्थान पर रहीं। 57 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर की गुलनाज प्रथम स्थान पर रहीं। संवाद

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगने से खिलाड़ी बेहोश
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्रपुर का एक खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ी के पंच से बेहोश हो गया। पुलिस लाइन में बॉक्सिंग के दौरान रुद्रपुर के अजय गिरी की थुड्डी में मुक्का पड़ने से वह बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल ले गया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed