फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth can get employment through NAPS

Udham Singh Nagar News: एनएपीएस के माध्यम से युवा पा सकते हैं रोजगार

Wed, 22 May 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth can get employment through NAPS
काशीपुर केजीसीसीआई में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तराखंड (केजीसीसीआई) ने नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम 2.0 (एनएपीएस) में किए गए सुधारों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया। मंगलवार शाम को बाजपुर रोड स्थित चैंबर भवन में आयोजित सेमीनार में केजीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार गोयल ने कहा कि कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय का उद्देश्य कौशल विकास के इस तरह के स्थायी मॉडल के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

सिडकुल पंतनगर के जोनल चेयरमैन अनूप सिंह ने कहा कि इस स्कीम से उद्योग एवं छात्र दोनों को ही फायदा होगा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि एनएपीएस प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) कार्यक्रम का एक हिस्सा होगी, जो सभी प्रशिक्षुओं को सीधे तौर पर सरकारी सहायता प्रदान करेगी। मनीष नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा पांच से लेकर स्नातकोत्तर तक के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए कोर्स तैयार किए गए हैं। वहां पर राजेश गौतम, संजीव कुमार, राजीव गुप्ता, आरसी पाल, सतीश कुमार, अनुज कुमार, जगप्रीत सिंह, गौरव आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवाओं को प्रशिक्षत कर रोजगार के लिए करना चाहिए सहयोग : असावा
काशीपुर। केजीसीसीआई के महुआखेड़ा गंज के जोनल चेयरमैन अतुल असावा ने कहा कि एनएपीएस के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है। सरकार इस पर विशेष जोर दे रही है। उद्योगों में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर युवाओं का रोजगार के लिए सहयोग करना चाहिए। इससे उद्योग एवं युवाओं दोनों का ही लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed