फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth arrested with smack in Jhankat udham singh nagar

Udham Singh Nagar News: झनकट में 3.60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सबौरा गांव के पास बेच रहा था स्मैक

Thu, 02 Jan 2025 05:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 Jan 2025 05:45 PM IST
सार

झनकट क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को 3.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्मैक खरीद रहा युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Youth arrested with smack in Jhankat udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बुधवार को एक युवक को 3.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि स्मैक खरीद रहा युवक फरार हो गया। आरोपी युवक बिसौटा से स्मैक खरीदकर झनकट क्षेत्र में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन

झनकट क्षेत्र में पुलिस बीती रात जसारी से सबौरा होते हुए उलधन गांव की ओर गश्त कर रही थी। सबौरा गांव से आगे दो लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

विज्ञापन


युवक ने अपना नाम सबौरा निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह बिसौटा से एक व्यक्ति से 2700 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से चरस खरीदकर लाता है जिसे 4000 रुपये प्रति ग्राम बेच देता था। उसने पुलिस को बताया कि भागने वाला युवक उसका ग्राहक था। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed