{"_id":"6874051948eb3196620c2a30","slug":"youth-activity-in-district-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-598167-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उद्घाटन मैच में कुंडेश्वरी ने रामबाग को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उद्घाटन मैच में कुंडेश्वरी ने रामबाग को 3-0 से हराया
Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर से आयोजित गोविंद मंडल मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रविवार को खेले गए उद्घाटन मैच में कुंडेश्वरी ने यूनाइटेड एफसी रामबाग को 3-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। कुंडेश्वरी के नितिन मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
शहर के खुदीराम बोस स्टेडियम में उद्घाटन मैच कुंडेश्वरी काशीपुर और यूनाइटेड एफसी रामबाग के बीच खेला गया। कुंडेश्वरी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक दो गोल दागकर मैच में बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद रामबाग की टीम ने कई हमले कुंडेश्वरी के बारपोस्ट पर कर मैच में वापसी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतिम क्षणों में कुंडेश्वरी के खिलाड़ियों ने एक और गोल कर टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
कुंडेश्वरी की ओर से नितिन ने दो गोल किए। उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अखिलेश मंडल मुख्य व पीयूष सैनी और अमित वाला ने सहायक निर्णायक थे। विशाल मंडल ने मैच कमिश्नर की भूमिका निभाई। संचालन, कमेंट्री प्रतीक साह और विश्वजीत घरामी ने की। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह और आम आदमी पार्टी बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।