फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: जु-जित्सू एशियन चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
रुद्रपुर में ​खिलाड़ियों के साथ अ​धिकारी व संघ के पदा​धिकारी। आयोजक
रुद्रपुर। जॉर्डन में आयोजित हुई नौवीं जु-जित्सू एशियन चैंपियनशिप में देश का परचम लहराकर लौटे जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के शुभंकर मौली देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी कार्की ने कहा कि आज हमारे शहर के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के खिलाड़ी एशियन स्तर पर भारत देश का प्रतिनिधित्व कर भारत देश का तिरंगा विश्व स्तर पर लहरा रहे हैं।
कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) से अधिकृत जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में आयोजित हुई नौवीं जु-जित्सू एशियन चैंपियनशिप में रुद्रपुर के क्षितिज सिंह ने शो मिक्सड में कांस्य पदक विजेता और रूनू शर्मा, आकृति कौर, हैप्पी सिंह और जसपुर की काजल ने प्रतियोगिता में पांचवीं रैंक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वहां पर संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हिराम, डीके सिंह, विजेंद्र चौधरी, शोभा तिग्गा, शंकर सिंह बसेरा, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed