फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand men volleyball team defeated Rajasthan in volleyball in national games uttarakhand

नेशनल गेम्स: वॉलीबाल में राजस्थान को हरा उत्तराखंड ने जीवंत रखीं उम्मीदें, फुटबाल में मिजोरम को ड्रॉ पर रोका

Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

National Games: वॉलीबाल में उत्तराखंड की पुरुष वॉलीबाल टीम ने राजस्थान को 3-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand men volleyball team defeated Rajasthan in volleyball in national games uttarakhand
रुद्रपुर में स्टेडियम के शिवालिक हॉल में वाली मरते उत्तराखंड टीम के कप्तान विनीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वॉलीबाल में उत्तराखंड की पुरुष वॉलीबाल टीम ने राजस्थान को 3-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी हैं। फुटबाल में भी बेटों ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक की आस जगा दी है। बेटों ने मणिपुर की टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। हालांकि वॉलीबाल में बेटियां ने लगातार दूसरा मैच हारकर अपने प्रशंसकों को निराश किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम के शिवालिक हॉल में बृहस्पतिवार की शाम सबसे हाई वोल्टेज मैच उत्तराखंड और राजस्थान के बीच हुआ। स्थानीय दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में पहला सेट काफी करीबी रहा, जिसे उत्तराखंड की टीम ने 26-24 से अपने नाम किया। दूसरा सेट भी उत्तराखंड ने 25-23 से जीतकर राजस्थान को दबाव में ला दिया। हालांकि तीसरे सेट में राजस्थान ने वापसी की और 25-19 से सेट जीता। चौथा सेट राजस्थान के लिए करो-मरो का रहा जिसमें उत्तराखंड के कप्तान विनीत के चतुर रणनीति के आगे विपक्षी टीम पार नहीं पा सकी और 25-21 से सेट के साथ मैच भी हार गई। सर्विसेज ने दूसरे दिन भी लगातार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के दरवाजे दस्तक दे दी। सर्विसेज ने कर्नाटक को 3-1 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में एक मैच गवां चुकी केरल की टीम ने दूसरे दिन हरियाणा को एक के मुकाबले तीन सेटों में हराकर प्रतियोगिता में बने रहने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा के महिला वर्ग के मुकाबलों में दूसरे दिन पश्चिम बंगाल की टीम ने कर्नाटक को सीधे सेटों में 3-0 से बड़ी शिकस्त दी। केरल ने तमिलनाडु की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 और इतने ही अंतर से चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को हराया। उत्तराखंड की बेटियों को राजस्थान की टीम ने 3-0 से हराया।
विज्ञापन


हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में बृहस्पतिवार को फुटबाल के दो मुकाबले खेले गए। शाम छह बजे उत्तराखंड और मिजोरम के बीच मैच हुआ। दूधिया रोशनी में खेले जा रहे मैच में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन गोल करने में कोई भी खिलाड़ी सफल नहीं हो सका। इस बीच खिलाड़ियों के बीच कई बार गहमागहमी भी हुई। 37वें मिनट में उत्तराखंड की टीम को कॉर्नर मिला। खिलाड़ियों ने इस मौके को भुनाने का प्रयास किया लेकिन गेंद गोलपोस्ट से लगकर वापस आ गई। दूसरे हॉफ शुरू होने के ठीक तीन मिनट बाद मिजोरम के खिलाड़ी लालहमुनमाविआ ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किए लेकिन मिजोरम के डिफेंडर उन्हें गोलपोस्ट तक गेंद ही नहीं ले जाने दे रहे थे। 73वें मिनट में मिले कॉर्नर का भी मेजबान टीम फायदा नहीं उठा सकी। लगने लगा कि उत्तराखंड की बेटियों की तरह यह मैच भी प्रदेश की पुरुष टीम हार जाएगी।

मैच के 83वें मिनट में निर्मल सिंह बिष्ट ने एक बेहतरीन पास का फायदा उठाया और गेंद गोलपोस्ट में डालकर मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों को खुशी मनाने का मौका दे दिया। स्टेडियम उत्तराखंड के शोर से गूंज उठा। मैच के अंतिम समय में दोनों टीमें गोल के लिए जद्दोजहद करती रहीं। 89वें मिनट में मिजोरम के खिलाड़ी के गोल के प्रयास को उत्तराखंड के गोलकीपर अविलाश ने विफल कर दिया।


मैच के असल हीरो गोलकीपर अविलाश रहे, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान चार गोल बचाए। इससे पहले दोपहर दो बजे हुए मैच में असम ने 3-2 से गोवा को हरा दिया। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भी दो मैच हुए जिन्हें दिल्ली और केरल ने जीता। यहां सर्विसेज और मणिपुर की टीम को हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed