फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: 700 से अधिक खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा

Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
जसपुर। सीबीएसई नाॅर्थ जोन-प्रथम क्रिकेट ट्रायल्स (अभ्यास सत्र) के दूसरे दिन 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। रविवार को चयनित खिलाड़ियों की चार टीमों के बीच पहला मैच होगा। शनिवार की रात को चयन समिति नाम के साथ टीमों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि शनिवार को बैटिंग, बॉलिंग और विकेट कीपिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को परखा गया। साथ ही तकनीकी दक्षता, फिटनेस, मानसिक संतुलन और टीम भावना का मूल्यांकन भी किया गया। अब तक 1800 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग आयु के 4000 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में आवेदन किया है। दूसरे चरण के ट्रायल्स को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। मैच जीतकर अव्वल आने वाले छात्रों में से प्रत्येक आयु वर्ग से एक-एक टीम का चयन किया जाएगा। जो नॉर्थ जोन प्रथम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। 28 जुलाई को राष्ट्रीय टीम का चयन होगा। सीबीएसई बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर चयन समिति बनाई गई है ताकि योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। चयन समिति में सुमित कंबोज, अफजाल अहमद, राहुल शर्मा, मो.कादिर, विवेक बिष्ट, एनके टम्टा, अतुल बेदी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed