फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   your brother harish rawat did a good job ः CM

त्वडा प्रा हरीश रावत चंगा काम कीता

Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 your brother harish rawat did a good job ः CM
सीएम - फोटो : अमर उजाला

हरीश रावत त्वडा प्रा है, जो प्रदेश लई चंगा काम कीता। गुरुनानक देव जी दी तपोस्थली गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब दा विकास करना त्वडे प्रा दी पैल्ली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में अपना संबोधन पंजाबी में स्टार्ट किया और अंत तक जनसभा को बीच-बीच में पंजाबी भाषा में संबोधित करते रहे। सीएम रावत ने कहा कि कुड़ियां नू पढ़ाओ, थाने में पिस्टल लगाकर बैठेंगी। सौ कुड़ियों को सब इंस्पेक्टर बनाया है। कहा महिला सशक्तिकरण में प्रदेश नंबर वन होगा। अगले साल 30 हजार नौजवानों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्यम प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को गुरुनानक इंटर कालेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि जब 2014 में सीएम बना तो राज्य का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा तबाह हो चुका था। पर्यटन रीढ़ की हड्डी है। सरकार ने प्रदेश में पर्यटन के विकास को काम किया और आज वह फिर शुरू हो गया। तरक्की में आगे छह प्रदेशों में उत्तराखंड का भी नाम है। कहा कि प्रदेश की विकास दर 16.5 प्रतिशत है। विकास के हर पत्थर पर कांग्रेस सिपाही का नाम होगा। हेमकुंड साहिब में जल्द रोप-वे बनेगा, जिससे बुजुर्गों को दर्शन करने में सहूलियत होगी। नानकमत्ता को रीठा साहिब से सीधे जोड़ने के लिए झनकट होते हुए सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। कहा उनके कार्यकाल से पहले 1.13 लाख लोगों को पेंशन मिलती थी। आज 7.13 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। गन्ना बीज बदलने के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया है। किसानों की बेहतर फसल कराने के लिए सोइल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के हर घर व परिवार को हेल्थ बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। जिसमें 1.75 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क है। कहा कि जमीनों के हमने वायदे निभाए। भूमिधरी अधिकार दिया। पेराई सत्र आरंभ होने से पहले 95 प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं देना सरकार का पहला काम था। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को जिताकर जनविरोधी विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जबाव देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में कांग्रेसियों ने सीएम रावत का फूलमालाओं से स्वागत किया। राय सिख समाज ने सीएम को तलवार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और संचालन ब्लाक अध्यक्ष सरबन सिंह राणा ने किया।

इस मौके पर सीएम के मीडिया सलाहकार जसवीर सिंह रावत, दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह राणा, वहीदउल्ला खां, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल, पूर्व विधायक नारायण पाल, खटीमा मंडी चेयरमैन भुवन चंद्र कापड़ी, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम प्रसाद विश्वास, मालती विश्वास, पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, कांग्रेस नगराध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, रामनगीना प्रसाद, केडी गहतोड़ी, डा. देवेंद्र सिंह, डा. कुलवंत सिंह, प्रेम सिंह टुरना, भुवन चंद्र भट्ट, हरदेव सिंह, सुबेग सिंह टुरना, हसनैन मलिक, हरपाल सिंह, सरताज अहमद आदि थे।

सीएम की घोषणाएं
दिवंगत कांग्रेसी नेता सतनाम सिंह सोनू के नाम से बनेगा खेल पार्क।
एक सप्ताह के भीतर उपतहसील में अधिकारी व कर्मचारियों की होगी नियुक्ति।
तपेड़ा में शहीद जितेंद्र सिंह राणा द्वार का होगा निर्माण।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीनानकमत्ता साहिब में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
भरौनी गांव में 33 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
प्रदेश के बैगुल, नानकसागर, धौंरा और तुमडिय़ा डैम आदि के किनारे बसे लोगों को भूमिधरी अधिकार दिया जाएगा।
नानकमत्ता विधानसभा में सौ विद्युत पोल लगेंगे।
नानकमत्ता में तीन सड़कों का जल्द निर्माण होगा।


श्रीहरमिंदर दरबार साहिब में की अरदास
सीएम हरीश रावत ने गुरुनानक एकेडमी में बने हैलीपेड से उतरने के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेका और अरदास की। यहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से डेरा कारसेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने सीएम रावत को सरोपा देकर सम्मानित किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, कैप्टन सुरजीत सिंह, राजपाल सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे। ब्यूरो


किच्छा कोतवाल से उलझे पाल
पूर्व विधायक नारायण पाल के पुत्र को मंच पर जाने से पुलिस ने रोक दिया। मंच पर बैठे पाल यह देख आग बबूला हो गए और मंच से उतरकर वहां पहुंचे। यहां उन्होंने किच्छा कोतवाल प्रमोद कुमार शाह को खरीखोटी सुनाईं। खटीमा सीओ राजेश भट्ट जब वहां आए तो पाल उनसे भी उलझ पड़े। इस पर एएसपी पंकज भट्ट ने पाल को समझा बुझाकर शांत किया और मंच की ओर ले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed