{"_id":"61bce063926b1554c60f7301","slug":"young-man-ran-away-after-snatching-two-and-a-half-month-old-girl-from-woman-in-gadarpur-rudrapur-news-hld447962655","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से ढाई माह की बच्ची छीन कर फरार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से ढाई माह की बच्ची छीन कर फरार हुआ युवक
विज्ञापन
गदरपुर में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। दवा लेकर घर लौट रही महिला से एक युवक दिनदहाड़े उसकी ढाई माह की बच्ची को छीनकर फरार हो गया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। मामले की खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई हैं।
निकटवर्ती ग्राम राजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह अपनी ढाई माह की बच्ची परी को लेकर दवा लेने के लिए गदरपुर आई थी। सरणजीत ने सिनेमा रोड पर रहने वाली आशा कार्यकर्ता हेमा बिष्ट को साथ लिया और सीएचसी पहुंची, जहां से दवा लेने के बाद वह अकेली ही पैदल सिनेमा रोड मोड़ पर पहुंच गई। करीब एक बजे जब सरणजीत घर जाने का इंतजार कर रही थी तब पीछे से आए एक युवक ने उससे परी को छीन लिया और फरार हो गया।
अचानक घटी घटना से स्तब्ध सरणजीत ने अपने पति सुखविंदर को सूचना दी। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। घटनास्थल पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सफेद कपड़े पहने एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक सरणजीत के पीछे जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सरणजीत कुछ दिन पहले ही अलवर राजस्थान अपने मायके से घर लौटी थी। उसका विवाह सात साल पहले राजपुरा नंबर एक निवासी सुखविंदर सिंह से हुआ था। ढाई माह की परी के अलावा इनकी दो पुत्रियां छह वर्षीय सुखप्रीत और चार वर्षीय जसप्रीत हैं।
महिला ने बच्चा छीनकर ले जाने की सूचना दी है। पुलिस टीमें बच्ची और युवक की खोजबीन में लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं। मामले में महिला की संलिप्तता नजर आ रही है, जिसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -वंदना वर्मा, सीओ, बाजपुर
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
गदरपुर। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। गौर करने वाली बात यह भी है कि जब युवक बच्ची को छीनकर भागा उसे देखकर सरणजीत ने शोर तक नहीं मचाया, जबकि घटनास्थल के आसपास हमेशा भीड़भाड़ रहती है।