फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wrestling During Farmers Protest

धरने के बीच मनोरंजन को कुश्ती के दांव दिखा रहे हैं आंदोलनकारी किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wrestling During Farmers Protest
काशीपुर, गाजीपुर बार्डर पर कुश्ती लड़ते आंदोलनकारी युवा किसान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। गाजीपुर बार्डर पर धरने के बीच आंदोलनकारी किसानों का मनोरंजन करने और शरीर को फिट रखने के लिए युवा किसान कुश्ती के दांव दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कुश्ती से जहां वह कड़ाके की ठंड से बच रहे हैं वहीं आंदोलन के लिए अपने बुलंद इरादे भी सरकार को दिखा रहे हैं।
कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर देश के सैकड़ों किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली के बार्डर पर डटे हैं। इसमें से गाजीपुर बार्डर पर भी ऊधमसिंह नगर के सैकड़ों किसान आंदोलनरत हैं।
यहां डटे युवा किसानों ने इन दिनों ठंड से अपने शरीर को सुरक्षित रखने के लिए कुश्ती शुरू कर दी है। काशीपुर निवासी किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि युवा बड़े ही उत्साह के साथ कुश्ती में प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां जमा किसानों की भीड़ कुश्ती लड़ने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

अब तक सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, शक्ति फार्म, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बार्डर पहुंच चुके हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों की मदद के लिए लोगों ने बिस्तर, राशन आदि भेजना भी शुरू कर दिया है। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed