{"_id":"5ffb41548ebc3e3095671454","slug":"wrestling-during-farmers-protest-kashipur-news-hld41066280","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने के बीच मनोरंजन को कुश्ती के दांव दिखा रहे हैं आंदोलनकारी किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के बीच मनोरंजन को कुश्ती के दांव दिखा रहे हैं आंदोलनकारी किसान
विज्ञापन
काशीपुर, गाजीपुर बार्डर पर कुश्ती लड़ते आंदोलनकारी युवा किसान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। गाजीपुर बार्डर पर धरने के बीच आंदोलनकारी किसानों का मनोरंजन करने और शरीर को फिट रखने के लिए युवा किसान कुश्ती के दांव दिखा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि कुश्ती से जहां वह कड़ाके की ठंड से बच रहे हैं वहीं आंदोलन के लिए अपने बुलंद इरादे भी सरकार को दिखा रहे हैं।
कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर देश के सैकड़ों किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली के बार्डर पर डटे हैं। इसमें से गाजीपुर बार्डर पर भी ऊधमसिंह नगर के सैकड़ों किसान आंदोलनरत हैं।
यहां डटे युवा किसानों ने इन दिनों ठंड से अपने शरीर को सुरक्षित रखने के लिए कुश्ती शुरू कर दी है। काशीपुर निवासी किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि युवा बड़े ही उत्साह के साथ कुश्ती में प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां जमा किसानों की भीड़ कुश्ती लड़ने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।
अब तक सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, शक्ति फार्म, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बार्डर पहुंच चुके हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों की मदद के लिए लोगों ने बिस्तर, राशन आदि भेजना भी शुरू कर दिया है। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।