{"_id":"612156fd8ebc3e79a5145993","slug":"workshop-on-energy-efficiency-kashipur-news-hld435312657","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर उद्योगों में ऊर्जा खपत कम करने को हुई आईसीएफ की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर उद्योगों में ऊर्जा खपत कम करने को हुई आईसीएफ की कार्यशाला
काशीपुर में बईई के डायरेक्टर का स्वागत करते पेपर यूनिट चेप्टर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। छोटे और मझोले उद्योगों में ऊर्जा की खपत कम करने के लिए कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आईसीएफ) ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी (बीईई) के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने शिरकत कर ऊर्जा की खपत कम करने की तकनीक पर चर्चा की।
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में आयोजित इस कार्यशाला में पेपर क्लस्टर में परियोजना एनर्जी एंड रिसोर्स मैपिंग पर चर्चा हुई। पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को ऊर्जा और ईंधन की जरूरत को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बीईई के डायरेक्टर मिलिंद डयोरे ने बताया कि पेपर सेक्टर की ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए अगले कुछ माह में एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। आईसीए के रथिन कुकरेजा और अभिषेक आनंद ने काशीपुर क्लस्टर की ऊर्जा खपत के बारे में जानकारी दी और पेपर इंडस्ट्रीज के लिए ऊर्जा खपत कम करने की तकनीक के बारे में बताया। कार्यशाला में केजीसीसीआई पेपर यूनिट चैप्टर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने उद्योगों की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। वर्कशॉप में नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की ओर से पुनीत कुमार ने लघु उद्योग स्थापित करने के बारे में बताया। वर्कशॉप में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सुभाष राम गौतम ने ऊर्जा खपत कम करने के बारे में सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।