फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers should follow the rules and policies of the organization: Karan Mahara

संगठन की रीति और नीतियों का अनुसरण करें कार्यकर्ता : करन माहरा

Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Workers should follow the rules and policies of the organization: Karan Mahara
गदरपुर। कांग्रेस सेवादल का तीन दिनी सृजन निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति सक्रिय बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित और प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने शिविर का औपचारिक शुभारंभ कराया। करन माहरा ने कहा कांग्रेस सेवा दल से प्रशिक्षण लेकर कार्यकर्ता संगठन की रीति और नीतियों का अनुसरण करें।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने भारी मतों से जीत दर्ज करना किसी चुनौती से काम नहीं है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कांग्रेस सेवादल संगठन की विचारधारा है जिसका अनुसरण करके संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति ऊर्जा और समर्पण को मजबूत बनाना है। प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा संगठन की मजबूती से हर चुनौती का निडरता के साथ सामना किया जा सकता है। शिविर से कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, राजेंद्र पाल सिंह, हरमिंदर सिंह ढिल्लों, मीना शर्मा, प्रेम सिंह, विजय भुड्ढी, उमेश तिवारी, श्रीनाथ विश्वास, गुरविंदर सिंह विर्क आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed