फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers on the streets against exploitation

शोषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे श्रमिक संगठन

Sat, 10 Jun 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Workers on the streets against exploitation
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उद्योगों में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का शोषण रोकने और जायज मांगों को पूर्ण कराने की मांग की। 
सिडकुल की विभिन्न फैक्ट्रियों में चल रहे श्रमिक आंदोलन के समर्थन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े श्रमिक श्रम भवन में एकत्र हुए। यहां आयोजित सभा में श्रमिकों ने प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। सभा में श्रमिक नेताओं ने कहा कई कंपनियों में प्रबंधन मनमानी पर उतारू है। श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है और उनकी जायज मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा सिडकुल की कई फैक्ट्रियां पलायन की तैयारी कर रही हैं। जिससे रोजगार का बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका है। श्रमिक नेताओं ने कहा महिंद्रा एंड महिंद्रा, महिंद्रा सीआईई, मंत्री मैटोलिक्स, मंत्री मैटेलिक्स ऑटो लाइन, सहित कई कंपनियों के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इससे सिडकुल में औद्योगिक अशांति का वातावरण पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में श्रमिकों ने कहा  शोषण बंद नहीं हुआ तो बड़ा श्रमिक आंदोलन किया जाएगा। सभा के बाद श्रमिकों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, गणेश मेहरा, राहुल, अनिल गुणवंत, प्रभात कुमार, गौरव, विरेंद्र पाल, संजीत विश्वास आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed