फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   workers of jharkhand Bihar staying in the releif camp will be sent to their homes soon

राहत शिविर में ठहरे झारखंड के श्रमिकों की प्रशासन ने सुन ली गुहार, उनके घर शीघ्र भेजा जाएगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
workers of jharkhand Bihar staying in the releif camp will be sent to their homes soon
जसपुर में राहत शिविर में ठहरे श्रमिक। - फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। राहत शिविर में 20 दिन से ठहरे झारखंड के श्रमिक घर जाकर फिर से मजदूरी करने हरिद्वार वापस आएंगे। उन्होंने प्रशासन से उन्हें उनके घर के भेजे जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जय कांत निवासी जिला भागलपुर बिहार, विद्यानंद चौधरी निवासी जिला कटिहार बिहार, दिगंबर मंडल, प्रदीप मंडल, वीडियो मंडल, सदानंद मंडल निवासीगण जिला गोंडा झारखंड ने बताया कि वह हरिद्वार में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में ढील होने के बाद 19 मई को पैदल हरिद्वार से अपने घर जाने के लिए आ रहे थे। 20 मई को उन्हें कुंडा थाना पुलिस ने पकड़कर बीएसबी इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर में ठहरा दिया। तभी से यहां रह रहे हैं। दिगंबर मंडल ने बताया कि उसके घर में उसकी बूढ़ी मां है, जिसकी हालत चिंताजनक है। सभी के परिवार के सदस्य उनकी चिंता कर परेशान हैं। वह अब अपने घर जाना चाहते हैं।लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह फिर से मजदूरी करने हरिद्वार आएंगे। उनके प्रदेशों में कम मजदूरी मिलती है। बच्चों की बेहतर परवरिश बाहर मजदूरी करके ही हो सकती है। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि श्रमिकों को बहुत शीघ्र उनके घर बस से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed