फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers Meeting With MLA Shukla

मंडी बोर्ड से हटाए कर्मियों ने विधायक शुक्ला से लगाई गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Workers Meeting With MLA Shukla
रुद्रपुर में विधायक शुक्ला को ज्ञापन सौंपते आउटसोर्सिंग कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड बीज एवं तराई बीज विकास निगम हल्दी में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत 44 उपनल कर्मियों को दोबारा कार्ययोजित कराने की मांग पर विधायक राजेश शुक्ला ने कृषि मंत्री से वार्ता की और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि बीते साल टीडीसी में वित्तीय हानि होने के कारण 44 उपनल कर्मियों को हटाया गया था। इसके बाद इन कर्मियों को विधायक शुक्ला के दखल के बाद कृषि विपणन बोर्ड में समायोजित किया गया था। लेकिन कोरोना काल में सभी कर्मियों को घर बैठा दिया गया था। बुधवार को सभी कर्मचारी विधायक आवास पहुंचे और कार्ययोजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहां पर खीम सिंह, जगत सिंह, सूरज, सुदेश, हरेंद्र कुमार पांडे, देशु सिंह, अनुराग मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, गोविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed