फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers linked to the minimum wage will receive an increased Dearness Allowance.

Udham Singh Nagar News: न्यूनतम वेतन से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता

Fri, 15 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Workers linked to the minimum wage will receive an increased Dearness Allowance.
रुद्रपुर। उत्तराखंड श्रम विभाग ने राज्य के अकुशल श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में 4040 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह संशोधित भत्ता अप्रैल से सितंबर तक की अवधि के लिए देय होगा।
विज्ञापन


श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। जून 2016 को आधार मानते हुए, वर्तमान सूचकांक 455 अंक पहुंचने पर प्रति अंक 20 रुपये की दर से भत्ता तय हुआ है। इस निर्णय से राज्य के हजारों श्रमिकों को बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिलेगी। सिडकुल क्षेत्र में तीन लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। विभाग ने श्रमिकों और नियोजकों को इस वृद्धि की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत आने वाले श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते का पुनर्निर्धारण किया गया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर यह संशोधन लागू किया गया है जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी। विभाग की ओर से सभी संबंधित कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद सैनी, सहायक उप श्रम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed