फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker's hand severed after being hit by legacy recycling machine

Udham Singh Nagar News: लिगेसी रिसाइकिल मशीन की चपेट में आने से श्रमिक का हाथ कटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Worker's hand severed after being hit by legacy recycling machine
घायल प्रेम लाल।
काशीपुर। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी लिगेसी रिसाइकिल मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग श्रमिक का बायां हाथ कट गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग श्रमिक को उसके साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नगर निगम प्रशासन ने मानपुर रोड स्थित ट्रचिंग ग्राउंड में देवघर झारखंड की एमएसडब्ल्यूएम प्रा.लि.कंपनी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया हुआ है। यहां पर प्रेम लाल (65) पुत्र विश्वनाथ निवासी सीधी, मध्यप्रदेश पानी पिलाने का काम करता है। कंपनी के मैकेनिकल इंजीनियर सलमान ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग दस बजे प्रेम लाल मशीन के पास एक सरिया का टुकड़ा लेकर कूड़े के पहुंच गया तभी अचानक उनका हाथ मशीन की बैल्टी पुली की चपेट में आने से कट गया। आनन-फानन में मशीन को बंद कराया गया और उन्हें गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को लगभग 2-3 घंटे चले ऑप्रेशन के बाद बुजुर्ग का बायां हाथ कंधे से अलग करना पड़ गया। बुजुर्ग के भतीजे सन्नी व गोविंद ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शुक्रवार शाम तक परिजन पहुंच जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कंपनी तो पूरा सहयोग कर रही है लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई देखने नहीं आया है।
विज्ञापन


उधर नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया निगम प्रशासन ने कंपनी को ठेका दिया हुआ है। घायल होने वाला व्यक्ति भी कंपनी का है। बावजूद इसके निगम प्रशासन ने अपने डॉक्टर से देखने और हरसंभव मदद के लिए कहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed