फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers falling from the roof of the death

छत से गिरकर श्रमिक की मौत

Thu, 08 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 08 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में  निर्माणाधीन आडिटोरियम की छत से गिरकर एक श्रमिक की  मौत हो गई। ग्राम माहोलिया थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी हारुन (35) पुत्र रफीक अहमद नवीन मंडी में बन रहे आडीटोरियम में श्रमिक था। बुधवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ छत पर टीन सेट डाल रहा था। अचानक पैर फिसलने के चलते वह जमीन में आ गिरा। गंभीर रूप से घायल हारुन को साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। उधर , बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है।  बुधवार को बहेड़ी निवासी गंगा राम पुत्र बैसाखी लाल अपनी बाइक से आजादनगर जा रहा था। अंबेडकर चौराहे पर उसकी बाइक एक साइकिल से टकरा गई । घायल गंगाराम को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed