फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work is being affected due to absence of lawmen and Patwari: Chauhan

कानूनगो और पटवारी न होने से प्रभावित हो रहे काम : चौहान

Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Work is being affected due to absence of lawmen and Patwari: Chauhan
जसपुर। तहसील में कानूनगो और अमीन के पद रिक्त होने से किसानों के भूमि के नापजोख एवं अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। विधायक आदेश चौहान ने जिला अधिकारी से भेंट कर तहसील में अमीन और तहसीलदार की नियुक्ति करने, अवैध खनन में लिप्त डंपरों पर प्रतिबंध लगाने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक आदेश चौहान ने अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें तहसील की स्थिति से अवगत कराया और अमीन और कानूनगो की नियुक्ति के लिए कहा। कहा कि एक कानूनगो ने वीआरएस मांगा है और दूसरे कानूनगो को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। अमीन का पद काफी समय से रिक्त चल रहा है। विधायक ने तहसील में कानूनगो एवं अमीन की नियुक्ति करने, साथ ही अवैध खनन में लिप्त बिना नंबर के डंपर पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed