फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work by making policy to improve SDG ranking: CDO

एसडीजी रैंकिंग में सुधार के लिए नीति बनाकर करें काम : सीडीओ

Sat, 18 May 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Work by making policy to improve SDG ranking: CDO
रुद्रपुर। जिला योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों एवं 2024-25 की प्रस्तावित संरचना, राज्य व केंद्र सेक्टर के वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 के कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की सीडीओ ने समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि पहले से संचालित योजनाओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने एसडीजी रैंकिंग में सुधार के लिए सतत विकास लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति के लिए योजना व नीतियों को बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जल संरक्षण, मल्टी विलेज स्कीम को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन के शहीद ऊधम सिंह सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि समिति सदस्यों के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किए जाएं। उन्होंने जिला योजना समिति के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर अपने-अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि सभी विभाग अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष ही योजनाओं का चयन करेंगे। कम खर्च पर अधिक से अधिक जनता को लाभांवित करने वाली योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाए। बजट आवंटन की व्यवस्था वाली केंद्र व राज्य की बड़ी योजनाओं को जिला योजना में न रखें। प्रासंगिक तथ्य एवं आंकड़े एकत्रित कर ग्राम व नगर निकाय स्तर से पर योजनाओं का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कन्वर्जेन्स पर भी तरजीह देने व कलस्टर अप्रोच को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। पिछड़े, दूरस्थ गांवों और एससी-एसटी बहुल क्षेत्रों का चिह्नीकरण योजनाएं बनाने को कहा। बताया कि ‘आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम‘ मेें गदरपुर को चिन्हित किया गया है। जहां विशेष प्रयास कर विकास योजनाओं बनाएं।
स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता को विभागीय योजनाओं में बढ़ावा दें। सीडीओ ने मुख्यमंत्री घोषणाओं पर अमल करते हुए सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। विभागाध्यक्ष अपने विभागीय सचिव को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दें।

वहां डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, सीईओ केएस रावत, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जीएम डीआईसी विपिन कुमार, सीएचओ भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डीपीओ व्योमा जैन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed