फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women's economy will gain momentum from Pantnagar Airport and Railway Station

Udham Singh Nagar News: पंतनगर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से महिलाओं की आर्थिकी भरेगी रफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 05:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Women's economy will gain momentum from Pantnagar Airport and Railway Station
रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने और महिलाओं के रोजगार सृजन के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और पंतनगर एयरपोर्ट पर स्थायी स्टॉल के लिए सीडीओ मनीष कुमार ने दोनों को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बराबर रोजगार सृजन के लिए स्थायी स्टॉल लगाने के प्रशासनिक प्रयास जारी हैं। सीडीओ ने स्थायी स्टॉल लगाने के लिए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और पंतनगर एयरपोर्ट को चुना है। अगर यहां स्टॉल लगाने को मंजूरी मिल गई तो यहां महिलाओं की स्थायी दुकान लगनी शुरू हो जाएगी। सीडीओ ने पत्र में एयरपोर्ट और स्टेशन पर जमीन न उपलब्ध हो तो आसपास उपलब्धता की बात कही है।
विज्ञापन


दूर-दूर तक जाएंगे तराई के उत्पाद
रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट और रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से देश के कोने-कोने को आने-जाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं। यहां समूह की महिलाओं का स्टॉल होगा तो तराई के उत्पाद भी दूर-दूर तक जाएंगे। जिले में मूंजघास, गाय के गोबर से बने उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, ऐपण आदि विशेष उत्पाद की भी डिमांड के साथ बिक्री भी बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रोपोलिस माॅल में भी लगेगा स्टॉल
रुद्रपुर। दीपावली और छठपूजा को देखते हुए सीडीओ ने मेट्रोपोलिस मॉल में भी समूह के स्टॉल लगाने को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में इसे मंजूरी भी मिल जाएगी।संवाद


स्वयं सहायता समूहों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। त्योहारों पर पूरे जिले में तो स्टॉल लगेंगे ही इसके साथ ही रेलवे और एयरपोर्ट अथाॅरिटी को भी स्थायी स्टॉल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। - मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article