फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women with 26 lakhs opium

26 लाख की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 देर रात्रि पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और तलाशी में महिला के पर्स से 4.40 ग्राम अफीम बरामद हुई। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला तस्कर अपना सही नाम और सही पता भी नहीं बता रही है। कभी वह अपने को पौड़ी गढ़वाल का बताती है तो कभी बरेली निवासी बता रही है। बताया जा रहा है कि महिला अफीम की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। अफीम को महिला बरेली से लेकर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किसी अन्य तस्कर को देना था। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है, उधर महिला को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।
 जानकारी के मुताबिक शनिवार रात चौकी रम्पुरा प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी, एसआई कमलेश भट्ट, शाहिद हुसैन, संजीव चौधरी रामपुर रोड पर गश्त कर रहे। इसी दौरान ब्लाक रोड पर एक महिला संदिग्ध घुमती नजर आई और पुलिस जैसे ही उसके नजदीक पहुंची। तभी महिला पुलिस को देख इधर-उधर छिपने लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह जिला बरेली के इज्जतनगर की निवासी है और उसका नाम गीता है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि महिला से 4.40ग्राम अफीम बरामद हुई है। उसकी कीमत भारत में लाखों है। जब कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 26 लाख से अधिक है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वह किसके लिए अफीम लाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में इस कारोबार में लिप्त लोगोें की भी जांच की रही है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन


बढ़ने लगी रात्रि गश्त, मिलने लगी सफलता
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली जेसी पाठके के चार्ज लेते ही शहर में रात्रि गश्त बढ़ने लगी है, यही कारण है कि पुलिस को भी अब सफलता मिलने लगी है। लाखों रुपये की तस्करी के आरोप में कोतवाली क्षेत्रातंर्गत पकड़ी गई महिला को यह भनक भी नहीं थी कि पुलिस रात्रि में गश्त पर रहती है, इसीलिए उसने लाखों रुपये की अफीम को अन्य तस्कर को देने के लिए रात का ही समय चुना था। जैसे ही महिला के सामने खाकी वर्दी के जवान दिखाई दिए तो वह खुद ही रास्ता बदल गई, हड़बड़ाई महिला के भाव को पुलिस तुरंत भांप लिया और महिला तस्कर पुलिस के शिकंजे में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई में है अफीम और डोडे की खपत
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तराई में पिछले लंबे समय से लोग अफीम और डोडा की तस्करी से जुड़े हैं, पुलिस का मानना है कि यहां के कुछ लोग भारी मात्रा में अफीम और डोडा का उपयोग करते हैं। बाहरी प्रांतों से तराई में अफीम की ज्यादा खपत मानी जा रही है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि तराई में बहुत से लोग अफीम का सेवन करते हैं इसलिए यहां पर बाहरी जिलों से अफीम की तस्करी भारी मात्रा में चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अफीम और डोडा का नियमित सेवन कर रहे हैं इसलिए यहां पर इस नशीले कारोबार का धंधा फलफूल रहा है। 


बरेली से होती है अफीम की सप्लाई
रुद्रपुर। यूएस नगर पुलिस का कहना है कि यूपी के सीमावर्ती जिलों में यूं तो नशीले पदार्थों की भारी तस्करी होती है, लेकिन अफीम की अधिकांश तस्करी यूपी के बरेली से ही की जाती है। पिछले कई मामलों में इस बात का खुलासा भी हुआ कि अफीम की खेप बाहरी प्रदेशों से बरेली पहुंचती है यहां से इसे अन्य जिलों में ठिकाने लगाया जाता है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला से काफी पूछताछ की गई है, लेकिन वह बार-बार अपना सही नाम और सही पता भी नहीं बता रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed