फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women will grow European vegetables in polyhouse

Udham Singh Nagar News: हाइड्रोपोनिक खेती कर महिलाएं पॉलीहाउस में उगाएंगी यूरोपियन सब्जियां

Fri, 15 Dec 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women will grow European vegetables in polyhouse
रुद्रपुर के यूआईआरडी में हाइड्रोपोनिक खेती के लिए तैयार किया जा रहा पॉलीहाउस। संवाद
रुद्रपुर। हाइड्रोपोनिक खेती (बिना मिट्टी के सिर्फ पानी की खेती) कर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पॉलीहाउस में रंग-बिरंगी शिमला मिर्च के साथ ही ब्रोकली, लैट्यूस, चार्ड जैसी यूरोपियन सब्जियां उगाएंगी। पॉलीहाउस में पैदा सब्जियों को बेचकर महिलाएं रुपये कमाएंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान (यूआईआरडी) में उद्यान विभाग जिला योजना के बजट से साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से हाइड्रोपोनिक खेती के लिए पॉलीहाउस (ग्रीन हाउस) तैयार कर रहा है। उद्यान विभाग के मुताबिक यूआईआरडी में पॉलीहाउस निर्माण का कार्य जोरों से किया जा रहा है। पॉलीहाउस में महिलाएं हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पानी में सब्जियां उगाएंगी। इससे पहले जिलेभर की करीब 80 महिलाओं समेत किसानों को पंतनगर स्थित हल्दी के उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद में वैज्ञानिकों की ओर से हाइड्रोपोनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद रुद्रपुर के यूआ0ईआरडी में ग्रीन हाउस तैयार होने के बाद महिलाओं की ओर से इसमें छोटे पौधों वाली सब्जियां व फल उगाए जाएंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि ग्रीन हाउस में महिलाएं यूरोपियन सब्जियों के साथ ही रंग बिरंगी शिमला मिर्ची की भी खेती करेंगी। बताया कि इसके अलावा हाईड्रोपोनिक खेती में टमाटर, गाजर, शलजम, मूली, मटर, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, तरबूज, खरबूजा, अनानास, भिंडी जैसी सब्जियां भी उगाई जाती हैं। संवाद
विज्ञापन


कैसे होती है बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में खेती
रुद्रपुर। हाइड्रोपोनिक एक आधुनिक खेती है, इसको पॉलीहाउस के अंदर पाइपों के माध्यम से की जाती है। पौधों को पोषक तत्व भी पानी के जरिए दिए जाते हैं। इनमें ऊपर की तरफ छेद किए जाते हैं और उन्हीं छेदों में पौधे उगाए जाते हैं, पौधों की जड़े इन्हीं पाइपों में डूबी रहती हैं। इसमें पानी का इस्तेमाल करके जलवायु को नियंत्रित कर खेती की जाती है। पानी में पौधों की जरूरत के मुताबिक सभी पोषक तत्व घोले जाते हैं। इसमें पानी के साथ नारियल के छिलके का थोड़ा बुरादा (कोकोपीट) का इस्तेमाल किया जाता है। पॉलीहाउस के अंदर का तापमान 15 से 30 डिग्री तक रखा जाता है। हाईड्रोपोनिक खेती की खास बात यह है कि मिट्टी रहित होने के चलते पौधों को कोई बीमारी नहीं लगती। इसी लिए इसमें उगने वाली सब्जी काफी ताजा व सुंदर दिखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed