फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women video call to husband and Hangs herself

Udham Singh Nagar News: पति को वीडियो काॅल कर फंदे पर झूल गई विवाहिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
women video call to husband and Hangs herself
अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है महिला
विज्ञापन

पंतनगर। घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने पति को वीडियो काॅल किया और फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहा नगला निवासी आनंद मौर्य हाल ही में टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर लगा था। नशे का आदी होने और बेरोजगारी के चलते उसके घर में झगड़ा होता था। रविवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर पत्नी अनीता (25) ने वीडियो काॅल कर कहा कि बच्चों का ख्याल रखना और उसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। आननफानन पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed