फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women stopped mineral extraction at Imli Ghat gate of Shantipuri.

Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी के इमली घाट गेट पर महिलाओं ने उपखनिज निकासी रोकी

Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women stopped mineral extraction at Imli Ghat gate of Shantipuri.
शांतिपुरी में इंचार्ज जगदीश जोशी को ज्ञापन देतीं महिलाएं।
शांतिपुरी। इमली घाट गेट पर वाहनों की निकासी से उड़ने वाली धूल से परेशान महिलाओं ने उपखनिज की निकासी रोक दी और धरना दिया। इससे करीब 388 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की निकासी नहीं हो पाई। महिलाओं ने गेट इंचार्ज को ज्ञापन देकर पानी का छिड़काव कराने की मांग की।
विज्ञापन

शांतिपुरी नंबर तीन की महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में उप खनिज के ट्रैक्टरों से धूल उड़ रही है। इससे धूल सांस के जरिये शरीर में घुस रही है। घर में बना खाना भी खराब हो जाता है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में ग्रामीण बीमार होंगे। हर साल विभाग पानी का छिड़काव कर वाहनों की निकासी करता था लेकिन इस बार पानी का छिड़काव नहीं किया गया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी का छिड़काव होने तक निकासी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

गेट इंचार्ज जगदीश जोशी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग से विभाग को अवगत करा दिया है। गौला खनन के डीएलएम धर्मेंद्र बिष्ट ने भी महिलाओं से बात कर सोमवार से विभाग की तरफ से पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। लेकिन महिलाएं नहीं मानी और गेट आगे ही धरने पर डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed