फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women stood in front of overloaded dumpers, blocking the way

Udhamsingh Nagar: ओवरलोड डंपरों के आगे खड़ी हो गईं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई नोकझोंक

Mon, 11 May 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 11 May 2026 10:31 AM IST
सार

गूलरभोज में ओवरलोड डंपरों के नगर से गुजरने के विरोध में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और धरना दिया।

विज्ञापन
Women stood in front of overloaded dumpers, blocking the way
गूलरभोज की कॉलोनी नंबर 2 में ओवरलोड डंपरों के विरोध में प्रदर्शन करते महिला, पुरुष। - फोटो : संवाद

विस्तार

गूलरभोज नगर के अंदर से गुजर रहे ओवरलोड डंपरों के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने कॉलोनी नंबर दो चौराहे पर डंपरों का संचालन रोककर प्रदर्शन किया और धरना दिया।

विज्ञापन

रविवार को वार्ड 6 सभासद लखबीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ओवरलोड डंपरों का नगर से संचालन किया जा रहा है। तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपरों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी निखिल गढि़या नामक युवक की डंपर की चपेट में आने से जान चली गई थी।

विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जब तक डंपरों का रूट नहीं बदला जाएगा उनका विरोध जारी रहेगा। सूचना मिलने पर गूलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। चौकी प्रभारी के डंपरों का रूट बदलने के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में लखवीर सिंह लक्खा, कमल भट्ट, हेमंत असवाल, सुनील पाठक, नजमा बेगम, कृपाल सिंह, अरुण राणा, बबली मेहता, चित्रा पाठक, अंजली कोश्यारी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


धूल से पटा नगर

बताया जा रहा है कि जलाशय की मिट्टी की सिडकुल के लिए रॉयल्टी दी गई है। रॉयल्टी की आड़ में इस मिट्टी को खेतों में भी खपाया जा रहा है। गीली मिट्टी ले जाते डंपरों से सड़क पर भी मिट्टी-मिट्टी हो गई है। नगर धूल से पट गया है। अटल चौक के पास टाइल्स रोड भी डंपरों के आवागमन से धंस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed