फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women killes by Tiger

पड़ोस से अपने घर लौट रही चंदेली निवासी एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया तेंदुआ महिला को टेढ़ा घाट जंगल की ओर घसीट ले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women killes by Tiger
रजविंदर कौर की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
खटीमा। पड़ोस से अपने घर लौट रही चंदेली निवासी एक महिला की शनिवार देर शाम तेंदुए के हमले में मौत हो गई। चंदेली निवासी रजविंदर कौर (65 वर्ष) पत्नी परमजीत सिंह अपनी बेटी जसप्रीत कौर के साथ पड़ोसी के घर से शाम 6.30 बजे बंडिया मार्ग से अपने घर लौट रही थी। बेटी आग चल रही थी और रजविंदर उससे कूछ दूर पीछे थी।
विज्ञापन

इस बीच आबादी से लगे जंगल किनारे मार्ग की झाड़ी में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने रजविंदर पर हमला कर दिया और उसको घसीट कर टेढ़ा घाट जंगल की ओर ले गया। रजविंदर के आगे कुछ फासले पर चल रही उसकी बेटी जसप्रीत कौर ने पीछे देखा तो उसने मां रजविंदर कौर की चीख सुनीं। जसप्रीत के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। गांव वाले रजविंदर को पीलीभीत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। देर रात मृतका को खटीमा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर प्रथम दृष्टया तेंदुआ ही है। मुझे घटना की जानकारी मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर भेजी जा चुकी है। तेंदुए के पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed