फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   women hangsself

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
women hangsself
काशीपुर। एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कुर्मांचल कॉलोनी निवासी प्रदीप तिवारी का विवाह चार वर्ष पूर्व नैनीताल निवासी भावना (27) पुत्री जनार्दन जोशी के साथ हुआ था। प्रदीप और भावना के एक तीन वर्ष का पुत्र मीतांश और एक वर्ष की पुत्री मीतांशी हैं। प्रदीप के माता-पिता बाहर गए हुए थे। शनिवार को दंपति ने बाहर से खाना मंगाकर खाया। इसके बाद प्रदीप बच्चों के लिए जूस लेने चला गया। शाम करीब पांच बजे मीतांश ने दुमंजिले पर रह रहे किराएदार को बताया कि किसी ने उसकी मम्मी को रस्सी से बांधा है। इस पर किराएदार हरीश जोशी ने जाकर देखा तो भावना छत के कुंडे में लटकी हुई थी। उसने भावना के पति प्रदीप को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि भावना इससे पूर्व भी हाथ की नस काटकर और जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने भावना के मायके वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed