फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Found Dead in Bazpur

बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर विवाहिता की आत्महत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women Found Dead in Bazpur
बाजपुर। एक विवाहिता संदिग्ध हालातों में घर पर फंदे से लटकी मिली। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों से हाथापाई की। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को बेरिया दौलत रोड निवासी हरपाल की 19 वर्षीय पत्नी नीलम कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची सीओ वंदना वर्मा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, कोतवाल संजय पांडेय, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी के समक्ष कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती का शव निकाला गया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान मायके के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने नीलम को मारने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों केे साथ हाथापाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि नीलम की शादी इसी साल 22 मई को हुई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। इधर, सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर, मृतका के पति हरपाल ने बताया कि वह यूपी के स्वार (रामपुर) में वकील है। शुक्रवार सुबह दस बजे वह घर से निकल गया था। शाम को लौटा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed