फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women danced fiercely in Dandiya festival

डांडिया महोत्सव में जमकर थिरकी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women danced fiercely in Dandiya festival
खटीमा में लायंस क्लब सिटी की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में थिरकती महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नवरात्र के अवसर पर लायंस क्लब सिटी की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लोहियाहेड रोड स्थित बरात घर में गुजराती गीतों पर महिलाएं खूब थिरकीं। महिलाएं हाथों में डांडिया स्टीक लिए कार्यक्रम में रंग बिरंगी पोशाक में सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष वीसी जोशी, सचिव जितेंद्र पारूथी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता कार्यक्रम चेयरमैन केसर पारूथी ने संयुक्त रूप से किया। पंडित मुकुट भट्ट ने शंख ध्वनि के साथ आरती की। पंडाल में सात फिट ऊंची जगत जननी जगदम्बा की मूर्ति आकर्षक का केंद्र बनी रही। रवि कुमार व राकेश राक्सी ने पंडाल में उतरी महिलाओं को माता के भजनों पर जमकर लुभाया। इस दौरान महिलाओं ने पंडाल में सजे व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित लकी ड्रा में नीता सक्सेना ने प्रथम पुरस्कार वाशिंग मशीन जीती। मनजीत कौर को द्वितीय पुरस्कार ट्रेवल बैग मिला। अर्चना सती ने तीसरा पुरस्कार मिक्सस मशीन प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन अमन मारवाड़ी ने किया। वहां डॉ. उमेश कुमार सुनदास, राहुल कंसल, संदीप सिंघल, हरमीक सिंह, प्रवीण उपाध्याय, मनीष पंत, रमनदीप सेठी, कैप्टन दीवानी चंद, जितेंद्र बत्रा, शंकर लोहनी, गौरव अग्रवाल, कमल बिष्ट, सोनिया सिंघल, नम्रता अग्रवाल, पुष्पा कोहली आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed