फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women clamored again at the collectorate gate demanding more ration

ज्यादा राशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर फिर गरजीं महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Women clamored again at the collectorate gate demanding more ration
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट गेट के आगे पुलिसकर्मियों से बहस बाजी करती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। राशन की मांग को लेकर भदईपुरा, जगतपुरा और ट्रांजिट कैंप की 50 से अधिक महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के आगे फिर से गरज पड़ी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी खूब बहस हुई। पुलिस की कार्यवाही की चेतावनी देने के बाद महिलाएं वहां से अपने घर को लौट गईं। सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के आगे पहुंची महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं। महिलाओं और उनके परिवार के मुखिया पर कामकाज नहीं होने के चलते राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 75 रुपए में उन्हें केवल ढाई किलो चावल और 5 किलो गेहूं मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की पूर्ति पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनको दस किलो गेहूं और दस किलो चावल चाहिए। सूचना पर प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा भी वहां पहुंचे और महिलाओं को समझाया। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों ने उनका नाम पता लिखकर वहां से सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने की चेतावनी देकर वहां से हटा दिया। इस दौरान वहां सावित्री, रीता देवी, रंजीत कौर, सुनीता, लीला देवी, सारदा देवी, सीमा देवी, गंगा देवी, काजल, सोमवती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed