फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women came forward in voting even in scorching heat

भीषण गर्मी में भी मतदान में आगे निकलीं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women came forward in voting even in scorching heat
भीषण गर्मी में भी मतदान में आगे निकलीं महिलाएं
विज्ञापन

वार्ड छह में सर्वाधिक 78 फीसदी और वार्ड तीन में सबसे कम 63 फीसदी मतदान
मो. यामीन अंसारी
शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ में उपचुनाव के दिन वोट देने के लिए भीषण गर्मी में भी आधी आबादी में जोश नजर आया। महिला मतदाताओं ने पुरुषों से 1.2 फीसदी मतदान अधिक कर उन्हें पछाड़ दिया। नगर पंचायत के सात वार्डों में से वार्ड छह में सर्वाधिक 78 फीसदी मतदान हुआ जबकि वार्ड तीन से 63 फीसदी वोट पड़े।
नगर पंचायत क्षेत्र की कुल आबादी 7784 में 2933 पुरुष और 2682 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष चुनने के लिए 3868 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2003 पुरुष और 1865 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुष मतदान 68.3 और महिला मतदान 69.5 फीसदी रहा। पुरुषों की अपेक्षा 1.2 फीसदी अधिक महिलाओं ने अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। भीषण गर्मी के बावजूद वृद्ध महिलाओं में वोट डालने के लिए जज्बा था। वार्ड एक की 102 वर्षीय गुलाबी देवी और 98 वर्षीय सुनीता देवी भी अपने परिजनों के साथ बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने भी बुजुर्ग मतदाताओं को तत्काल वोट डलवाए।
विज्ञापन

वार्ड मतदाता मतदान
01 1003 648
02 872 585
03 772 486
04 662 445
05 727 521
06 732 571
07 847 612
तीनों प्रत्याशियों का जीत का दावा
शक्तिफार्म। नगर पंचायत उपचुनाव में अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील विश्वास और निर्दलीय प्रत्याशी रमेश राय एवं सुमित मंडल ने अपनी अपनी जीत का दावा किया। कहा कि जनता की सेवा में वे हमेशा तत्पर रहे हैं और जनता को उन पर भरोसा है। विश्वास ने कहा कि उनके भाई सुबल ने नामित सदस्य रहकर जनता की सेवा की और विकास कार्य कराए। निर्दलीय उम्मीदवार रमेश राय की पत्नी सुशीला राय पूर्व में वार्ड दो की सभासद रह चुकी हैं। वह भी अपनी पत्नी की ओर से वार्ड के विकास में किए कार्यों के प्रति अपनी जीत निश्चित मान रहे हैं। सुमित मंडल चड़क पूजा कमेटी के अध्यक्ष हैं और समाजसेवी के तौर पर जनता के बीच रहकर उनके काम किए। तीनों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed