{"_id":"69597613836c2212670add65","slug":"women-burnt-the-effigy-of-girdhari-lal-sahu-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112739-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने फूंका गिरधारी लाल साहू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने फूंका गिरधारी लाल साहू का पुतला
Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। खेल मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के कथित विवादित बयान से महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकरपुर स्थित लालकोठी में साहू का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने साहू के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के पति साहू ने महिलाओं के बारे में बेहद अमर्यादित बयान दिया है जो कि सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। इस मौके पर कविता कापड़ी, कावेरी, पुष्पांजलि, हेमा, शांति सामंत, बीना राणा, फूलमती राणा, विद्या आदि थीं।
विज्ञापन