{"_id":"5e6f64a28ebc3ea4b248074c","slug":"women-arrested-with-smeck-kashipur-news-hld377368885","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.58 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 15620 रूपये की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.58 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 15620 रूपये की नकदी बरामद
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने 11.58 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 15620 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने महिला से स्मैक खरीदने आए एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
रविवार की रात कुंडा थाने की एसआई सीमा कोहली के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। ग्राम सरवरखेड़ा के पास एक महिला पुलिस की गाड़ी को देख वापस लौटने लगी। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो अपने घर के पास पहुंचते ही उसने प्लास्टिक की पन्नी में रखा कुछ सामान फेंक दिया। पुलिस ने चेक किया तो उसमें 11.58 ग्राम स्मैक होना पाए गए।
पुलिस ने महिला की तलाशी में 15620 रुपये भी बरामद किए। इसी दौरान ग्राम बाबरखेड़ा निवासी एक युवक उससे स्मैक खरीदने पहुंचा। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शबनम है। छह वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। वह अपने पति से अलग रहकर स्मैक बेचने का कारोबार करती है। कुंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में शबनम का चालान किया है। विवेचना एसआई विजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।