फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women and men run against drug abuse

Udham Singh Nagar News: महिलाओं और पुरुषों ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़

Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women and men run against drug abuse
पंतनगर। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत रविवार को शांतिपुरी के सार्वजनिक खेल मैदान में ग्रीन क्लब की ओर से पांच और 10 किमी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने नशे के खिलाफ दौड़ के आयोजन के लिए ग्रीन क्लब को बधाई दी।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों के माध्यम से नशे के खिलाफ शांतिपुरी से उठी यह बुलंद आवाज उत्तराखंड में जन-जन तक पहुंचेगी। इससे प्रेरित होकर प्रदेश का युवा अच्छी शिक्षा व खेलों की ओर कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद भट्ट ने शांतिपुरी में ब्लाॅक प्रमुख रीना गौतम की ओर से घोषित मिनी स्टेडियम निर्माण को पूरा कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए आयोजक मंडल के संयोजक व ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, रिटायर्ड खेल शिक्षक चिदंबर जोशी, प्रकाश मिश्रा व कमल वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मोहन सिंह खोलिया ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी अतिथियों औरं खिलाड़ियों का स्वागत बी-हनी इंटरप्राइजेज शांतिपुरी के मालिक भुवन चंद्र बुघानी ने शहद भेंट कर किया।
इस मौके पर वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी, भारतीय ओलंपिक संघ सचिव राजीव मेहता, अजय तिवारी, अमित पुरोहित, मुन्ना त्रिपाठी, प्रताप सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।






यह रहे विजेता

रन-शांतिपुरी के 50 वर्ष महिला आयु वर्ग की पांच किमी. दौड़ में गगनदीप कौर पहले पायदान पर रहीं। वहीं पुरुषों की 70 वर्ष आयु वर्ग के पांच किमी में प्रेमसिंह देउपा, 50 वर्ष में मोहन सिंह कोरंगा, 20 वर्ष में नितिन, 30 वर्ष में अनुपम व 40 वर्ष में नवीन कुमार पहले नंबर पर रहे। वहीं 50 वर्ष आयु वर्ग की 10 किमी पुरुष रेस में घनानंद पांडे ने बाजी मारी। साथ ही चिनप में गिरीश बिष्ट व आर्म रेसलिंग में रबि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्किपिंग में स्वेता मेहरा विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed