फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman's death in gadarpur

डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 28 May 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर। 
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर।  Updated Sun, 28 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in gadarpur
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

गदरपुर। सहेली संग स्कूटी पर घूमने गई महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी सहेली बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। शनिवार शाम आवास विकास कॉलोनी में स्थित रंजीत कौर (40) पत्नी बलविंदर सिंह अपनी सहेली संध्या गोयल के साथ स्कूटी से घूमने गई थी।

विज्ञापन


मुख्य मार्ग स्थित गुरुद्वारे के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे रंजीत सड़क पर गिर गई और डंपर से उसका सिर कुचल गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी सहेली संध्या किनारे छिटककर बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम संग पहुंचे थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने जाम खुलवाया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। रंजीत का एक पुत्र और एक पुत्री है। वह मूलरूप से वह केलाखेड़ा की रहने वाली है और आजकल आवास विकास में किराए के मकान में रह रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि डंपर में अवैध रूप से उपखनिज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डंपर यूपी25बीटी-6924 को कब्जे में ले लिया है। शाम तक मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर। बाजपुर निवासी एक युवक की मुरादाबाद सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। शनिवार को शाम नगर के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के मोहल्ला सूद कॉलोनी निवासी पंकज अग्रवाल (26) पुत्र सुरेश चंद अग्रवाल यूपी के बरेली में मिड डे मील का व्यापार करता था।

किसी काम के सिलसिले में पंकज शुक्रवार को बरेली से देहरादून गया था। शनिवार को पंकज कार से वापस बरेली लौट रहा था कि रास्ते में उसकी कार की एक वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि पंकज की कार के आगे जा रहे एक वाहन का अचानक टायर पंक्चर हो गया था, जिससे वाहन असंतुलित हो गया। उक्त वाहन से उसकी कार टकरा गई। शनिवार को शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

गदरपुर। मटर प्लांट में कार्यरत युवक की संदिग्ध हालात में स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता ने डॉक्टर पर अनदेखी का आरोप लगाया है, जबकि चिकित्सा कर्मियों द्वारा सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए युवक की रास्ते में ही मौत होने की बात कही।

अमरजीत सिंह (25) निवासी गांव मनूनगर कोतवाली बिलासपुर (रामपुर) यहां सूरजपुर के पास एक मटर प्लांट में काम करता था। शुक्रवार रात वह सभी साथियों के साथ शादी समारोह में गया था। शनिवार सुबह मटर प्लांट में ही काम करने वाले गुरदीप ने उसे चकरपुर में तहसील के सामने अचेत हालत में देखा।


उसने तत्काल इसकी सूचना अमरजीत के पिता रंजीत सिंह को दी। इस पर रंजीत सिंह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। इस पर मृतक के पिता ने स्वास्थ्यकर्मियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की बात कही तो परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed