{"_id":"6404ba176408858f470bd534","slug":"woman-policemans-husband-father-accused-of-scuffle-with-asi-rudrapur-news-c-8-1-74069-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला पुलिसकर्मी के पति-पिता पर एएसआई से हाथापाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला पुलिसकर्मी के पति-पिता पर एएसआई से हाथापाई का आरोप
Sun, 05 Mar 2023 09:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला पुलिसकर्मी के पति-पिता पर एएसआई से हाथापाई का आरोप लगा है। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
शनिवार शाम को पुलिस लाइन में रहने वाले एएसआई अपने परिवार के साथ कार से कहीं से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन में ही रहने वाली एक महिला कर्मी के पति और पिता बीच सड़क में कार खड़े किए थे। बताया जा रहा है कि एएसआई ने उनसे कार हटाने के लिए कहा, जिस पर विवाद खड़ा हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि महिला कर्मी के पति और पिता ने एएसआई के साथ हाथापाई की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि प्रकरण हाल ही में संज्ञान में आया है और पुलिसकर्मियों के साथ हुए किसी भी प्रकार के अन्याय को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।संवाद